जिस तरह सीखने से पहले हिंदी में वर्णमाला ,गणित में गिनती, अंग्रेजी में ABCD... से परिचित होते हैं, उसी तरह खेल खेलने से पहले उसके rules या उस खेल की शब्दावली का ज्ञान होना जरूरी है। क्रिकेट में उपयोग किए जाने वाले शब्दो से भी परिचित हुए। वाइड, नोबॉल, आउट, बोल्ड, कैच, रन, over the wicket , point, third man, cover, onside, offside इत्यादि। किसी चीज को अगर अच्छे से समझना हो तो उसका theoretical के साथ-साथ practically नॉलेज भी होना चाहिए। theoretically अंपायर बनने के साथ सीख गए। अब क्रिकेट अकेले खेलने वाला खेल तो होता नही है। मैं हमउम्र दोस्तो के साथ खेलता था। दोस्तों के नाम:- हैप्पी, गोपाल,राजू, युवराज , कृपाल, पिंटू, राहुल, उमेश,मिथुन,मुकेश, भावेश पुरोहित,भीमा, कमलेश(चचेरे भाई) और ऐसे बहुत सारे दोस्त जिनके साथ स्कूल की इंटरवल में खेलते थे। दुष्यंत, अमर ,अनुप,अनिल, प्रकाश, अमृत, महेन्द्र, इत्यादि । हमारे लिए रविवार की छुट्टी मतलब क्रिकेट था। शनिवार को रविवार का प्लान बनाया जाता। अगर मैं दादा या पापा के मना करने पर...